Search

 
 
 

रामगढ़ : कार ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर

 

बिहार के पटना से मां छिन्नमस्तिका की पूजा करने जा रहे थे रजरप्पा

Ramgarh : रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़-बोकारो मार्ग एनएच-23 पर छत्तर के समीप एक महिंद्रा एक्सयूवी कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. कार में बुरी तरह फंसे मृतक के शव को हाइड्रा की मदद से घंटों मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका. जानकारी के अनुसार चार लोग कार में सवार होकर पटना से रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर पूजा करने जा रहे थे. इसी दौरान छत्तरमांडू पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में कार ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये. कार का अगला हिस्सा ट्रक में फंस गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बाहर निकाला, जिसे एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे मृतक के शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. मृतक की पहचान पटना निवासी सुजीत कुमार मेहता के रूप में की गई है. वहीं घायलों में सोनू कुमार, जीतेंद्र कुमार और सोनू शामिल है. सभी पटना सिटी के रहने वाले बताये जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-killed-wife-packed-her-body-in-an-ice-box-and-threw-it-in-the-river/">बिहारः

पत्नी की हत्या के बाद बर्फ के डिब्बे में पैक कर शव नदी में फेंका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही