Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : कार अनियंत्रित होकर पलट गयी, दो युवकों की मौत, पांच घायल

Advertisement
Advertisement
Ramgarh : कुज्जु थाना क्षेत्र के बोंगाबार फोर लाइन सड़क के बैरिकेडिंग से एक कार टकरा गयी जिससे दो युवकों की मौत हो गयी. वही कार पर सवार पांच युवक घायल हो गये. जिसमें 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर अवस्था में घायलों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. वही अन्य युवकों का इलाज रांची रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. जानकारी के अनुसार मृत दोनों युवकों के शवों को कुजू पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-golden-jubilee-of-jmm-will-be-celebrated-on-4th-february-at-new-town-hall/">धनबाद

: न्यू टाउन हॉल में 4 फरवरी को मनाई जाएगी झामुमो की स्वर्ण जयंती

दो को रिम्स रेफर किया गया

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सांडी गांव के आसपास रहने वाले सात युवक वैगनआर कार (संख्या JH 24C - 8777 ) में सवार होकर जा रहे थे. इसी क्रम में बोंगाबार के समीप फोर लेन सड़क पर कार असंतुलित होकर डिवाइडर और बैरिकेडिंग से टकराकर पलट गयी. जिससे दो युवकों की मौत हो गयी. मृतक दोनों युवक विक्की क्षेत्री और विशाल शर्मा हैं. जबकि अन्य पांच युवक घायल हैं. उनमें हर्ष सिंह,  शिवम करमाली, कन्हैया संथालिया सानू तिवारी और साहिल ओझा शामिल हैं . घायलों में तीन का इलाज रामगढ़ के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. गंभीर अवस्था में घायल दो युवकों को बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर किया गया है. इस दुर्घटना से कार पूरी तरह छतिग्रस्त हो गयी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही