Search

 
 
 

रामगढ़ : सीसीएल हाईस्कूल प्लस टू में तब्दील, बुद्धिजीवी मंच ने दिया धन्यवाद

 
Ramgarh: बुद्धिजीवी मंच के पदाधिकारियों ने झारखण्ड सरकार को धन्यवाद दिया है. सीसीएल हाईस्कूल को प्लस टू में तब्दील किया गया है. बुद्धिजीवी मंच ने मिठाइयां बांटी और एक दूसरे को बधाई दी. मंच के अध्यक्ष प्रदीप करमाली और सचिव डॉ. शाहनवाज खान ने कहा है कि बरकाकाना के दोनों हाईस्कूलों को प्लस टू में उत्क्रमित करने की मांग की जा रही थी. अभी एक स्कूल को प्लस टू स्कूल में तब्दील किया गया है. यह खुशी की बात है. झारखंड सरकार इसके लिए धन्यवाद का पात्र है. मंच के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के में मीडिया बंधुओं को इस मुद्दे को प्रकाशित कर मांग पूरा करवाने के लिए आभार व्यक्त किया. हाई स्कूल अपग्रेड होने से क्षेत्र के कम से कम एक स्कूल में अब दसवीं पास होने वाले बच्चों की नामांकन हो सकेगा. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-project-impact-will-be-monitored-from-april-careless-teachers-will-be-measured/">रांची

: अप्रैल से प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की होगी निगरानी, लापरवाह शिक्षक नपेंगे

श्रीनारायण हाईस्कूल को भी प्लस टू का दर्जा देने की मांग

उन्होंने कहा कि जब तक श्रीनारायण हाईस्कूल बरकाकाना को भी प्लस टू में तब्दील किया जाय. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य संयोजक पंचदेव करमाली, संयोजक रविंद्र मुंडा, उप कोषाध्यक्ष देवकी बेदिया, प्रवक्ता सुशील कुमार, उपाध्यक्ष सोनी महतो, निशा परवीन, सह सचिव मदन दांगी और मो. रियासत हुसैन, संगठन सचिव कवित्री देवी और रामबिलास करमाली, प्रदीप चक्रवर्ती, शंभू सिंह, सुनील कुमार, रामा ठाकुर, बांटी सिंह, प्रदीप करमाली, श्यामलाल करमाली, मीरा देव, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, दिलीप कुमार, आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-धोनी">https://lagatar.in/court-takes-cognizance-of-dhonis-cheating-case/">धोनी

के साथ ठगी केस में कोर्ट ने लिया संज्ञान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही