Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : आवासीय कॉलोनी का सीसीएल प्रबंधन ने कराया सर्वे

Advertisement
Advertisement
टीम ने आवास की वर्तमान स्थिति और कौन-कौन रहते हैं का किया सर्वे Ramgarh:  बरका-सयाल के भुरकुंडा परियोजना अंतर्गत पटेलनगर सीसीएल आवासीय कॉलोनी में बुधवार को सीसीएल प्रबंधन ने सर्वे कराया. सर्वे के दौरान प्रत्येक आवास की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई. साथ ही किस आवास में कौन-कौन लोग रहते हैं, उन सभी का नाम रिजस्टर में अंकित किया गया. बरका-सयाल महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह के निर्देश पर पूरे बरका-सयाल प्रक्षेत्र के सीसीएल आवास का भौतिक सर्वे किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार पिछले दिनों जिला प्रशासन ने सीसीएल प्रबंधन को पत्र लिख सूचना दी थी कि सीसीएल के खाली आवास में अपराधियों का कब्जा है. वहीं से अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है. इसे भी पढ़ें :डीसी">https://lagatar.in/campaign-started-on-the-instructions-of-dc-474-401-rupees-will-be-recovered-from-6-ineligible-ration-card-holders-three-news-from-ramgarh/">डीसी

के निर्देश पर चला अभियान, 6 अयोग्य राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 474 401 रुपए समेत रामगढ़ की तीन खबरें

खाली आवास पर अपराधियों का कब्जा

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बरका-सयाल प्रक्षेत्र में सभी सीसीएल आवास का सर्वे किया जा रहा है. बताया गया कि अभी तक 1500 आवास का सर्वे किया जा चुका है. जो आगे भी जारी रहेगा. सर्वे टीम में ओएस जोगेंद्र घांसी, सिमरन अधिकारी रवि उरांव, सुरक्षा गार्ड सविता कुमारी व छात्रधारी बेदिया शामिल थे. दूसरी खबर

स्वदेशी जनजातीय खेल में भाग लेने के लिए खिलाड़ी रवाना

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/11rc_m_226_11102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ramgarh:  प्रमंडल स्तरीय ग्रामीण और स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता-2023 का आयोजन 12 अक्टूबर को हजारीबाग में होगा. बुधवार को जिला खेल पदाधिकारी, रामगढ़ मारकस हेमरोम ने जिला स्तरीय (बालक/बालिका) प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को रवाना किया. खिलाड़ियों के साथ झमन करमाली, चांदनी कुजूर, सोनी कुमारी कोच/मैनेजर को अनुमंडल कार्यालय से रवाना किया. इस दौरान प्रकाश महतो, भोला नाथ महली, सूरज मुंडा समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-student-becomes-sakshi-for-a-day-2-news-including-principal/">हजारीबाग

: छात्रा साक्षी बनी एक दिन की प्रिंसिपल समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही