Search

 
 
 

रामगढ़ : झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष बने सीडी सिंह

 
Ramgarh: रांची स्थित आरके आनंद लॉन बॉल स्टेडियम में रविवार को आयोजित झारखंड एथलेटिक्स संघ का वार्षिक आमसभा में सर्वसम्मति से चितरपुर प्रखंड निवासी सीडी सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है. इस निर्णय से खेल क्षेत्र में लोगो में हर्ष है. इंडिया ओलंपिक संघ से आब्जर्वर कमल मित्रा, झारखंड ओलंपिक संघ के आब्जर्वर शैलेंद्र पाठक और रिटर्निंग ऑफिसर झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता तेज नारायण दुबे की देखरेख में आम सभा के साथ आम चुनाव भी संपन्न कराया गया. इसमें झारखंड एथलेटिक्स संघ की नई कमेटी 2024-28 का गठन भी किया गया. इस आम सभा में झारखंड के सभी जिले के सचिव व उनके रिप्रेजेंटेटिव मौजूद थे. उनके चयन पर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा चौधरी के अलावे खिलाड़ी, खेल प्रेमियों समेत खेल संघ के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. इसे भी पढ़ें-हेमंत">https://lagatar.in/hemant-is-being-kept-inhumanely-agitation-since-16-supriyo-bhattacharya/">हेमंत

को अमानवीय तरीके से रखा जा रहा, 16 से आंदोलन : सुप्रियो भट्टाचार्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही