Search

रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स का 16 दिसंबर को रामगढ़ बंद का आह्वान

Ramgarh : बिजुलिया स्थित चेंबर भवन के सभागार में मंगलवार को रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी के सदस्य एवं समन्वय समिति के साथ-साथ तमाम सामाजिक संगठन के सदस्य, राजनीतिक दल के सदस्य एवं प्रबुद्ध नागरिकों  की बैठक संपन्न हुई. इसमें रामगढ़ जिले में अनियमित विद्युत आपूर्ति एवं रांची -नयी दिल्ली भाया बरकाकाना चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस एवं रांची- चोपन एक्सप्रेस जैसी प्रमुख रेलों का परिचालन पूर्ण रूप से बंद कर देने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया. उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि इसके विरोध में 16 दिसंबर को रामगढ़ बंद बुलाया गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/AA1-1-750x536.jpg"

alt="" width="750" height="536" />

बड़ा आंदोलन जनमानस के सहयोग से करेंगे

बंदी के दिन हजारों की संख्या में लोग स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठानों, दुकानों, कल- कारखानों को बंद रखेंगे. इसके जरिए सरकार को जगाने का काम करेंगे. इस बंदी के बाद भी सरकार या संबंधित विभाग नहीं जागे, तो हम इससे भी बड़ा आंदोलन जनमानस के सहयोग से करेंगे. इसकी सारी जवाबदेही उनकी होगी.

बैठक में शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे

आज की बैठक में मुख्य रूप से चेंबर अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी, उपाध्यक्ष अमरेश गणक,  सचिव भूपेंद्र सिंह सरस्वती, गोपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश पोद्दार, मनोज चतुर्वेदी, अमित कुमार सिन्हा, नंदकिशोर प्रसाद, इंद्रपाल सिंह सैनी, अशोक कुमार सिंह, इंद्रपाल सिंह छाबड़ा, श्याम किशोर सिंह, सुनील कुमार दुबे, जयप्रकाश सिंह, रेलवे उप समिति के सभापति अरुण कुमार राय, समिति के सभापति मनजीत सिंह, पूर्व अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी, प्रदीप कुमार सिंह, आनंद अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद सिंह उर्फ वकील सिंह, जितेंद्र प्रसाद उर्फ डब्लू, कमलेश्वर सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, मनोज बंसल, बलविंदर सिंह जस्सल, बालकिशन जलाल, मृत्युंजय केसरी, परमजीत सिंह सैनी, मानिक चंद जैन, आशुतोष कुमार सिंह, विनोद जैन, संजीव कुमार चड्डा, रविंद्र साहू, विनय कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, प्रदीप गुप्ता, प्रो शारदा प्रसाद, धनंजय कुमार पुटूस सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – 6">https://lagatar.in/rod-crossed-in-the-mouth-of-a-6-year-old-child-doctors-of-five-departments-together-saved-his-life/">6

वर्षीय बच्चे के मुंह में आरपार हुआ सरिया, पांच विभाग के डॉक्टरों ने मिलकर बचाई जान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//