Search

 
 
 

रामगढ़: 10वें मुकाबले में चैंपियन क्रिकेट एकेडमी रामगढ़ की टीम विजयी

डीएवी मैदान रजरप्पा में रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बी डिविजन लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के 10वें मुकाबले में गुरुवार को चैंपियन क्रिकेट एकेडमी रामगढ़ की टीम ने जीत हासिल की.
 

Ramgarh: डीएवी मैदान रजरप्पा में रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बी डिविजन लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के 10वें मुकाबले में गुरुवार को चैंपियन क्रिकेट एकेडमी रामगढ़ की टीम ने जीत हासिल की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए, माही क्रिकेट क्लब रामगढ़ की टीम 17.2 ओवर में 101 रन बनाकर आल आउट हो गई.  

 

जवाबी पारी खेलते हुए माही क्रिकेट एकेडमी रामगढ़ की टीम 26.6 ओवर में 8 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर जीत हासिल की. 10वें मैच का उद्घाटन मुख्य रूप से मौजूद जिला क्रिकेट एशोसिएशन के सचिव अरुण कुमार राय द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया. अंपायर की भूमिका रवि मुंडा एवं विवेक कुमार ने किया. मौके पर जिला क्रिकेट एशोसिएशन के कई पदाधिकारी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही