Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : शिकायत के बाद जांच करने पहुंचे मुख्य अभियंता

Advertisement
Advertisement
25 फरवरी से शुरू होगा मतकम्मा चौक की तरफ से कार्य Ramgarh: बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद द्वारा पथ निर्माण विभाग के विभागीय सचिव से मतकम्मा से चुट्टपालु तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य में हो रही देरी की शिकायत की गई थी. इसके पश्चात विभागीय सचिव के निर्देश पर मुख्य अभियंता पथ निर्माण विभाग सह सदस्य तकनीकी झारखंड राज्य सड़क मार्ग प्राधिकार ने उक्त सड़क के निर्माण कार्य की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया. उन्होंने कार्य में हो रही देरी को लेकर संवेदक को फटकार लगाई और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. कहा कि रविवार से ही मतकम्मा चौक की तरफ से काम लगाया जाए, अन्यथा संवेदक पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी. इस पर संवेदक ने भूमि की अनुपलब्धता एवं भूमि अधिग्रहण से संबंधित समस्याएं बताते हुए रविवार से ही मतकम्मा की ओर से भी कार्य प्रारंभ करने की बात कही. इसे भी पढ़ें-राष्ट्रपति">https://lagatar.in/deputation-of-magistrates-regarding-president-draupadi-murmus-visit-to-ranchi/">राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू के रांची दौरे को लेकर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

कार्य में हो रही देरी पर संवेदक को फटकार लगाई

मुख्य अभियंता ने यह भी कहा कि हर एक व्यक्ति जिनकी भूमि ली जाएगी, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा. उन्होंने ग्रामीणों से संवेदक को सहयोग करने का भी आग्रह किया. वहीं विधायक के निर्देश पर पहुंचे कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार पटेल ने कहा कि संवेदक की लापरवाही से ग्रामीणों को हो रही समस्या को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. तय सीमा के अंदर संवेदक गुणवत्तापूर्ण कार्य करें, उन्हें ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिलेगा. किसी भी तरह की अनियमितता बरते जाने पर विभाग को पुनः सूचित किया जाएगा. मौके पर विधायक प्रतिनिधि राज किशोर पांडेय, कांग्रेस कार्यकर्ता बालदेव राम, इमरान अंसारी, लोकेश आनंद, संजीव सिंह, अनिल कुमार सहित विभाग एवं संवेदक की ओर से पुल इंजीनियर अतह नदीम, सर्वे इंजीनियर मोइन अहमद, मटेरियल इंजीनियर कामेश्वर पांडेय, स्ट्रक्चर इंजीनियर राहुल रंजन, केके कंस्ट्रक्शन एजेंसी के निदेशक कुमुद पाठक, वरुण रंजन, विवेक तिवारी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-married-teacher-gets-fever-of-love/">हजारीबाग

: शादीशुदा शिक्षक के सिर चढ़ा प्यार का बुखार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही