Search

 
 
 

रामगढ़ : रोका गया बाल विवाह, बच्ची का स्कूल में होगा नामांकन

 
Ramgarh:  भुरकुंडा तीन नंबर झोपडी में एक बाल विवाह को रोका गया. मंगलवार को मुखिया अजय कुमार पासवान की उपस्थिति में रोका गया. मुखिया ने बच्ची के स्कूल में नामांकन कराने का जिम्मा लिया. बताया गया कि अग्रगति संस्था को यह जानकारी मिली थी कि संजय नायक की पुत्री की शादी कम उम्र में की जा रही है. संस्था की टीम ने गांव पहुँचकर परिजनों से मुलाकात की. बाल विवाह से होने वाले नुकसान के बारे बताया गया. साथ ही परिजनों को बाल विवाह के लिए बने कठोर कानून की जानकारी दी गई. परिजनों से अग्रगति के टीम की बातों को मानते हुए बच्ची का उम्र 18 वर्ष के बाद करने की बात कही. साथ ही वचन प्रमाण पत्र भी भरा. संस्था के सदस्यों ने बताया कि बच्ची की पढ़ाई रुक गई है. वह पढ़ाई छोड़ चुकी है. बच्ची को फिर से स्कूल से जोड़ने का कार्य किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/ed-raids-the-house-of-former-mlas-relative-in-dhanbad-know-how-the-connection-with-jharkhand/">धनबाद

में पूर्व विधायक के रिश्तेदार के घर ED का छापा, जानें कैसे जुड़ा झारखंड से कनेक्शन

रामगढ़ को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने की कोशिश

रामगढ़ को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के लिए कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के सौजन्य से अग्रगति संस्था द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. साथ ही बाल मजदूरी, यौन शोषण पर भी जिला प्रशासन के सहयोग से कार्य किया जा रहा है. मौके पर वार्ड सदस्य पुष्पा देवी, सेविका मंती देवी संस्था के अंजनी कुमार, प्रकाश करमाली, गुड्डू साव, जितेंद्र गोप आदि थे. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-successful-operation-of-bullet-hit-in-head-done-in-rims/">रांची

: सिर में लगी बुलेट का रिम्स में हुआ सफल ऑपरेशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही