Search

रामगढ़ : स्वर्ण पदक पाने वाले बच्चे सम्मानित

Ramgarh : :बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा एवं डीएवी कालेज प्रबंधकर्ता समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष डीएवी नेशनल में स्वर्ण पदक लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाता है. इस वर्ष हरियाणा के पानीपत में आयोजित महात्मा हंसराज के जन्म स्मृति समारोह के दौरान सभी डीएवी नेशनल स्पोर्टस में स्वर्ण पदक पाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. इसमें डीएवी बरकाकाना के कराटे में स्वर्ण पदक लाने वाले पांच बच्चे शामिल हुए. वर्ग चतुर्थ के आर्यन कुमार, षष्ठम की वेदिका अग्रवाल, दशम की रक्षा रानी, आर्या और कनिष्का शामिल थे. बच्चों को प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ 5100 रुपये का चेक प्रदान किया गया. मंगलवार को विद्यालय की प्रार्थना सभा के दौरान सभी सम्मानित बच्चों को प्राचार्य मुस्तफा मजिद ने प्रशस्ति पत्र और 5100 का चेक प्रदान किया. उन्होंने कहा कि डीएवी सीएमसी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहती है. इसी का परिणाम है कि डीएवी बरकाकाना के बच्चे जहां पढ़ाई के क्षेत्र में विद्यालय और परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं, वहीं खेल के क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा रहे हैं. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-fir-registered-regarding-ram-navami-procession-controversy/">हजारीबाग

: रामनवमी जुलूस विवाद को लेकर प्राथमिकी दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp