Search

 
 
 

रामगढ़ : मतदान करने के लिए बच्चों ने अभिभावकों को लिखा पत्र

 
Ramgarh: रामगढ़ जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में विशेष पहल के तहत रामगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने अपने अभिभावकों को पत्र लिखा जिसमें अपने मताधिकार का प्रयोग करने का निवेदन किया. छात्रों के पत्र को जिला प्रशासन रामगढ़ के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स से पोस्ट किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार के महत्व को समझ कर लोकसभा चुनाव में वोटिंग करें. पब्लिक उच्च विद्यालय कुज्जू की सुनैना कुमारी ने अपने अभिवावक को लिखा है कि, मैं सकुशल हूं. मैं आशा करती हूं कि आप सब सकुशल होंगे. आपको जानकर बहुत खशी होगी कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक20 मई को होगा, मुझे बहुत खुशी होगी कि आप सब वोट देंगे. इससे हमारे देश मे विकास होगा. हमें अच्छी सरकार मिलेगी. इसलिए आप जरूर वोट दें. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-case-registered-against-100-including-dhullu-mahato-for-violating-code-of-conduct/">धनबाद

: ढुल्लू महतो समेत 100 पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही