Search

 
 
 

रामगढ़ : खेल से ही होगा बच्चों का विकास, मोबाइल से दूरी जरूरी – राजीव जायसवाल

जिला के गोला प्रखंड अंतर्गत कुम्हरदग्गा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय और  डी.डी.आर.पी. पब्लिक स्कूल में आज झूले एवं खेल उपकरणों का उद्घाटन बड़े ही उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.
 

Ramgarh : जिला के गोला प्रखंड अंतर्गत कुम्हरदग्गा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय और  डी.डी.आर.पी. पब्लिक स्कूल में आज झूले एवं खेल उपकरणों का उद्घाटन बड़े ही उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल ने विधिवत रूप से झूले एवं खेल उपकरणों का उद्घाटन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर बच्चों की खुशी, उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया. बच्चों के चेहरे पर झलकती मुस्कान यह दर्शा रही थी कि खेल सामग्री की उपलब्धता उनके लिए कितनी महत्वपूर्ण है. इस पहल से बच्चों को न केवल खेलकूद के बेहतर अवसर मिलेंगे, बल्कि उनके शारीरिक और मानसिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी.

 

इस अवसर पर अपने संबोधन में राजीव जायसवाल ने कहा आज के दौर में बच्चों का मोबाइल और डिजिटल उपकरणों की ओर बढ़ता झुकाव एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है. ऐसे में आवश्यक है कि हम सभी मिलकर बच्चों को खेल के मैदान से जोड़ें. खेल न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता है. बच्चों का सर्वांगीण विकास खेल के बिना संभव नहीं है.

 

उन्होंने आगे कहा कि सांसद  मनीष जायसवाल के मार्गदर्शन में निरंतर यह प्रयास किया जा रहा है कि क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की समुचित एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. इससे बच्चों को संतुलित वातावरण मिलेगा और वे पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी आगे बढ़ सकेंगे.

 

राजीव जायसवाल ने विद्यालय प्रबंधन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करते हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही