Search

 
 
 

रामगढ़: प्रोजेक्ट सम्पूर्णा के तहत बाल संसद गोष्ठी

 
Ramgarh: गांधी मेमोरियल मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय रामगढ़ में प्रोजेक्ट सम्पूर्णा के तहत बाल संसद गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य बाल संसद के सदस्यों का उनके विद्यालय विकास में योगदान के लिए उनकी भूमिका को चिन्हित करना और पहचान देना था. कार्यक्रम में ज़िले के 3 उत्कृष्ट विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने अपने बाल संसद के अनुभव को साझा किया. ज़िला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन ने छात्रों के इस अनुभव की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी. क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी बबीता कुमारी ने बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने और अपना बहुमुखी विकास करने के लिए प्रेरित किया. बता दें कि प्रोजेक्ट सम्पूर्णा जो हर्ष जोहार कार्यक्रम के नाम से भी प्रचलित है, जिसका उद्देश्य बच्चों में सामाजिक भावनात्मक कौशल को विकसित करना है, कार्यक्रम के दौरान बाल संसद के सदस्यों को उनके विशेष योगदान के लिए ज़िला अधिकारियों द्वारा प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित भी किया गया. मौक़े पर एडीपीओ नलिनी रंजन, आरईओ बबीता कुमारी, प्रोजेक्ट संपीड़न से मनीष कुमार, पार्थी मिश्र, राखी कुमारी, सरिता सिंह और सत्यजीत कुमार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – ममता">https://lagatar.in/mamata-said-waqf-bill-is-responsible-for-murshidabad-violence-we-will-not-allow-divide-and-rule-policy-in-bengal/">ममता

ने कहा, मुर्शिदाबाद हिंसा के लिए वक्फ विधेयक जिम्मेदार, बंगाल में फूट डालो और राज करो की नीति नहीं चलने देंगे
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही