Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ निकाय चुनाव : दोपहर 3 बजे तक 52.69 फीसदी मतदान

रामगढ़ जिले में दोपहर तीन बजे तक कुल 52.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. डीसी फैज अक अहमद मुमताज लगातार मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं. उन्होंने बोंगावार व पैंकी क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंध, मतदान प्रक्रिया व  सुविधाओं की समीक्षा की.
Advertisement
Advertisement
वोटिंग का जायजा लेने पहुंचे डीसी फैज अक अहमद मुमताज.

Ramgarh : रामगढ़ जिले में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण जारी है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें दिख रही हैं. महिला, पुरुष, युवा व बुजुर्ग उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. रामगढ़ जिले में दोपहर तीन बजे तक कुल 52.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

 

डीसी फैज अक अहमद मुमताज लगातार मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं. उन्होंने बोंगावार व पैंकी क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंध, मतदान प्रक्रिया व  सुविधाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कतार में लगे मतदाताओं से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उन्हें निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया.


रामगढ़ जिले में 3 बजे तक कहां कितना मतदान


रामगढ़ नप- 52.05%
डुमरी नप- 55.15%
मांडू नप- 57.94%
पतरातु नप- 49.20%

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही