Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : नमामि गंगे अभियान के तहत 16 से 31 मार्च तक स्वच्छता पखवाड़ा

Ramgarh : शुक्रवार को उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला गंगा समिति की बैठक हुई. बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि आगामी 16 मार्च से 31 मार्च तक नमामि गंगे योजना के तहत गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन रामगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किया जाना है. डीडीसी ने समिति के अन्य सदस्यों के साथ विभिन्न कार्यक्रमो यथा नुक्कड़ नाटक, गंगा आरती, श्रमदान, रंगोली, विभिन्न प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन योजनाबद्ध तरीके से करने के संबंध में चर्चा की. वहीं उप विकास आयुक्त ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार को गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए ज्यादा से ज्यादा आम जनों की सहभागिता कार्यक्रमों में सुनिश्चित करने को कहा. बैठक के दौरान सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रामगढ़, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल रामगढ़ समिति के सदस्यों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : 13">https://lagatar.in/raj-bhavan-siege-of-jharkhand-congress-on-march-13-workers-will-join-in-large-numbers/">13

मार्च को झारखंड कांग्रेस का राजभवन घेराव, बड़ी संख्या में शामिल होंगे कार्यकर्ता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही