Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : कोयला तस्करों ने पुलिस टीम पर किया हमला, एफआईआर दर्ज

Advertisement
Advertisement
Ramgarh:  जिले में बड़े अवैध कोयले का कारोबार संचालित है. कोयला तस्कर का मनोबल भी बढ़-चढ़कर बोल रहा है. इसका एक उदाहरण बेस्ट बोकारो थाना क्षेत्र में देखने को मिला. जहां रविवार रात्रि अवैध कोयले के कारोबार को रोकने के लिए पहुंची पुलिस टीम पर तस्करों ने हमला बोल दिया. जानकारी के अनुसार बेस्ट बोकारो थाना क्षेत्र के कलाली मोड़ पर रविवार रात कोयला तस्करों ने छापेमारी करने पहुंची हजारीबाग डीआईजी सुनील भास्कर की गठित पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया. तस्करों ने पुलिस की गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए और हमला करते हुए जब्त अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर भी छुड़ाकर ले गए. पूरे मामले को लेकर बेस्ट बोकारो पुलिस ने 50 से अधिक अज्ञात कोयला तस्करों के खिलाफ थाना में एफआईआर दर्ज किया है. बताया जाता है कि हजारीबाग डीआईजी को लगातार रामगढ़ जिले के बेस्ट बोकारो में अवैध कोयला के कारोबार संचालित होने की सूचना मिल रही थी. जिसके बाद डीआईजी ने एक टीम गठित कर पुलिस टीम द्वारा बेस्ट बोकारो के कलाली मोड़ के समीप रविवार की रात्रि छापेमारी की जहां 50-60 की संख्या में पहुंचे कोयला तस्करों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और कोयला लदा ट्रैक्टर को छुड़ाकर भाग निकले. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-25-years-imprisonment-to-accused-of-raping-a-minor-and-2-court-news/">धनबाद

: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 25 साल की कैद समेत कोर्ट की 2 खबरें

ट्रैक्टर छुड़ा ले गये कोयला तस्कर

वहीं डीआईजी ने जानकारी देते हुए बताया कि बेस्ट बोकारो थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध कोयले की तस्करी की जा रही थी. इसको लेकर गठित की गई पुलिस टीम ने छापेमारी कर अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर को पकड़ा. जहां 40 से 50 कोयला तस्कर पहुंचे और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया. इस दौरान तस्कर अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर भी छुड़ाकर ले भागे. जिसको लेकर बेस्ट बोकारो ओपी में अज्ञात कोयला तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें-भाजपा">https://lagatar.in/cultural-nationalism-is-visible-only-in-bjp-rupa-singh/">भाजपा

में ही दिखता है सांस्कृतिक राष्ट्रवाद : रूपा सिंह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही