Search

 
 
 

रामगढ़ : कांग्रेस की बैठक, लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान

 
Ramgarh: पतरातू प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक नया नगर घुटवा स्थित राजेंद्र क्लब में हुई. मौके पर आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा की गई. इसकी अध्यक्षता सुजीत कुमार पटेल जबकि संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप कुमार चक्रवर्ती ने किया. बैठक में मुख्य रूप से आगामी लोकसभा चुनाव, प्रखंड के हर बूथ पर बीएलए रजिस्ट्रेशन और बूथों की मजबूती पर चर्चा की गयी. वहीं प्रखंड अध्यक्ष ने पार्टी से प्राप्त निर्देशो एवं कार्यों को बिंदुवार बताया. उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कमर कसने और अभी से जोर-शोर से लग जाने को कहा. बैठक में संजय कुमार शर्मा, रामा ठाकुर, शंभु सिंह, मीना कुमारी राय, शिबू महतो, मुज्ज्फर हुसैन, मदन दांगी, लियाकत अंसारी, राजेश बेदिया मो. अताउल्लाह, हरिकांत सिंह, कमलेश राम, मंटू बेदिया, गुड्ड कुमार, रामशब्द राम, बीपी सिंह, गौतम कुमार समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-नया">https://lagatar.in/many-will-become-homeless-due-to-implementation-of-new-lease-rate-aruna-shankar/">नया

लीज दर लागू होने से कई होंगे बेघर: अरुणा शंकर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही