Search

 
 
 

रामगढ़ : सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

 
Ramgarh : ईडी द्वारा बार-बार सोनिया गांधी, राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाये जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी राष्ट्रव्यापी आंदोलन कर कर रही हैं. ईडी का कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन के दूसरे चरण में सभी जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. रामगढ़ में आयोजित धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा रचे जा रहे इस तरह के षडयंत्र से कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी बिल्कुल डरने वाली नहीं है इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-opposed-eds-action-on-sonia-gandhi-congress-organized-protests/">कोडरमा

:  सोनिया गांधी पर ED की कार्रवाई  का विरोध,  कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन का आयोजन

सोनिया गांधी और कांग्रेस कभी नहीं डरेगी

. मोदी सरकार जितना भी षड्यंत्र कर ले, सोनिया गांधी और कांग्रेस कभी नहीं डरेगी. आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा झूठे एवं निराधार मामलों में कांग्रेस नेताओं फंसाया जा रहा है. उनकी छवि जनता में धूमिल करने की कोशिश की जा रही है. मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान, बलजीत सिंह बेदी, विधायक प्रतिनिधि मुकेश यादव, पंकज प्रसाद तिवारी, खगेंद्र साव, बजरंग महतो, दिनेश मुंडा, गोपाल मुंडा, मनोज पुजहर, जेपी सिंह, जाकिर अख्तर, आशिफ इकबाल, नगर अध्यक्ष संजय साहू, प्रखंड अध्यक्ष रामविनय महतो, लक्ष्मण महतो,सुधीर सिंह संतोष सोनी, जनार्दन पाठक इत्यादि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-congresss-one-day-sit-in-leaders-said-eds-action-is-the-dictatorial-attitude-of-the-central-government/">हजारीबाग

: कांग्रेस का एक दिवसीय धरना, नेताओं ने कहा ईडी की कार्रवाई केंद्र सरकार का तानाशाही रवैया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही