Search

 
 
 

रामगढ़ :  कांग्रेस का जिला मुख्यालय में धरना, लगाया ईडी के दुरुपयोग का आरोप

 
Ramgarh :  कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को यहां ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय झूठे एवं निराधार मामले में कांग्रेस नेताओं की छवि खराब कर रहा है. उनका कहना है कि केन्द्र सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय ऐसा कर रहा है. कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि केन्द्र के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मनगढ़ंत मामलों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को तलब किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-रिम्स">https://lagatar.in/rims-non-gazetted-employees-union-will-conduct-phased-agitation-from-june-18-to-27/">रिम्स

अराजपत्रित कर्मचारी संघ 18 से 27 जून तक चरणबद्ध आंदोलन करेगा मालूम हो कि शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया गया. जिसके पहले चरण में जिला मुख्यालयों पर धरने का कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी रामगढ़ के द्वारा किया गया. इस मौके पर कांग्रेस वक्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के कृत्य की कड़ी निंदा की और कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी इस तरह के षड़यंत्र से डरने वाले नहीं हैं. मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी रामगढ़ के अध्यक्ष मुन्ना पासवान, सीपी संतन, शांतनु मिश्रा, बलजीत सिंह बेदी, वीरेंन सिंह, जिला प्रवक्ता सह, विधायक प्रतिनिधि मुकेश यादव, जिला बिस सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण महतो, राम विनय महतो, समसुद खान, नगर अध्यक्ष संजय साव, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनु विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद थे.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही