Search

 
 
 

रामगढ़: कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन

 
Ramgarh: कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को डीसी माधवी मिश्रा से मुलाकात की. कांग्रेस नेताओं ने डीसी से मुलाकात कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. कांग्रेस नेताओं ने ईडी द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ किये जाने के मामले में पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया. कांग्रेस का कहना है कि देश को गुमराह करने में मोदी सरकार लगी है. मोदी सरकार बदले की भावना में अंधी हो गयी है. इस बार उन्होंने एक कायाराना व डरपोक साजिश रची है. नेशनल हेराल्ड मामले में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी व राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से सम्मन जारी करवाया है. कांग्रेस ने इस कार्रवाई का विरोध किया है. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-appeal-do-not-share-objectionable-remarks-on-each-others-religions-on-social-media/">रांची

पुलिस की अपील, एक-दूसरे के धर्मों पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी शेयर ना करें
इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने रांची में प्रवर्तन निदेशालय के प्रांतीय मुख्यालय में घेराव प्रदर्शन की तैयारी की थी. लेकिन रांची में निषेधाज्ञा लागू रहने के कारण पार्टी ने संवेदनशील निर्णय लिया और जिला मुख्यालय में सांकेतिक प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा. मौके पर रामगढ़ विधायक ममता देवी, जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, विधायक प्रतिनिधि मुकेश यादव, शांतनु मिश्रा, अनु विश्वकर्मा और समसुद खान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- सीतामढ़ी">https://lagatar.in/sitamarhi-two-chinese-nationals-arrested-several-items-including-seven-mobiles-recovered/">सीतामढ़ी

: दो चीनी नागरिक गिरफ्तार, सात मोबाइल सहित कई सामान बरामद
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही