Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : उरीमारी ओपी के कांस्टेबल को गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement
Ramgarh  :  भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सयाल 10 नंबर माइंस के पास बीती रात अज्ञात अपराधियों ने उरीमारी ओपी के कांसटेबल की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. घटनास्थल से पुलिस को खोखे भी मिले हैं. (पढ़ें, मणिपुर">https://lagatar.in/manipur-violence-all-party-meeting-in-delhi-today-amit-shah-will-attend-rahul-said-pm-is-abroad-meeting-is-not-important-for-him/">मणिपुर

हिंसा : आज दिल्ली में ऑल पार्टी मीटिंग, अमित शाह होंगे शामिल, राहुल ने कहा, पीएम विदेश में हैं, उनके लिए बैठक महत्वपूर्ण नहीं)

ड्यूटी से घर जाने के दौरान हमलावरों ने मारी गोली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-3-22.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जानकारी के अनुसार,  कांस्टेबल पंकज कुमार दास ड्यूटी करने के बाद बाइक से सयाल-सौंदा बस्ती के रास्ते अपने घर जा रहा था. इसी दौरान सयाल 10 नंबर खदान के पास अज्ञात अपराधियों ने उसपर फायरिंग करनी शुरू कर दी. जिससे कांस्टेबल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बताया जाता है पंकज कुमार दास की शादी दो माह पूर्व हुई थी. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/government-of-india-and-america-has-prepared-land-for-industry-industrialists-should-implement-it-modi/">भारत

और अमेरिका की सरकार ने उद्योग जगत के लिए तैयार की जमीन, अमलीजामा पहनायें उद्योगपति : मोदी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही