Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः केजी इंटर महिला कॉलेज में प्राचार्य का प्रभार सौंपने को लेकर विवाद

पत्र में रूमा सिंह को निर्देश दिया गया था कि वे तीन दिनों के भीतर संपूर्ण प्रभार नवनियुक्त प्राचार्य को सौंप दें. लेकिन आदेश जारी होने के 10 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद रूमा सिंह ने प्रभार नहीं सौंपा है.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ के कस्तूरबा गांधी इंटर महिला महाविद्यालय में प्राचार्य पद के प्रभार को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है. कॉलेज की प्राचार्य रूमा सिंह का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त हो गया. इस संबंध में 27 जनवरी 2026 को डीईओ सह कॉलेज की सचिव कुमारी नीलम ने पत्र जारी कहा था कि रूमा सिंह 31 जनवरी को अवकाश ग्रहण करेंगी. इसके तत्काल बाद कॉलेज की सीनियर शिक्षिका डॉ. उमा सेनगुप्ता प्राचार्य के रूप में कार्य करेंगी.

 

पत्र में रूमा सिंह को निर्देश दिया गया था कि वे तीन दिनों के भीतर संपूर्ण प्रभार नवनियुक्त प्राचार्य को सौंप दें. लेकिन आदेश जारी होने के 10 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद रूमा सिंह ने प्रभार नहीं सौंपा है. बताया जा रहा है कि कॉलेज में चल रही इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान निवर्तमान प्राचार्य कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य कक्ष में बैठीं  और परीक्षा का निरीक्षण भी किया. इस पूरे मामले को लेकर कॉलेज के शिक्षक व कर्मचारियों द्वारा शिकायत किए जाने की बात कही जा रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही