Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : कुएं में मिला दंपती का शव, मचा हड़कंप

Ramgarh : जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के दुलमी प्रखंड के कुल्ही गांव में कुएं से दंपती का शव बरामद हुआ है. एक साथ पति- पत्नी के शव मिलने से सनसनी मच गई है. स्थानीय लोगों शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने शव को कुएं से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-dc-ssp-flagged-off-the-awareness-chariot/">रांची

DC, एसएसपी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर दिया रवाना

घर से आधे किलोमीटर पर स्थित कुएं में मिला शव 

शव की पहचान कुल्ही निवासी कंचन नायक और उनकी पत्नी उमा देवी के रुप में हुई है. पति पत्नी का शव घर से आधा किलो मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं में मिला है. ग्रामीणों ने बताया कि खेत की तरफ जाने के क्रम में कुआं में लाश देखा गया. जिसके बाद इसकी सूचना रजरप्पा थाना प्रभारी को दी गई. रजरप्पा थाना पुलिस गांव में पहुंच कर कुएं से शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया.

 पुलिस मामले की जांच में जुटी 

रजरप्पा थाना प्रभारी ने बताया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पति- पत्नी की मौत कैसे हुई है. कुछ लोगों का कहना है दोनों ने आत्महत्या की है. जानकारी के अनुसार कंचन नायक के जमीन का विवाद चल रहा था. पुलिस जांच में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें - राज्य">https://lagatar.in/the-candidates-preparing-for-the-competitive-examination-created-ruckus-against-the-state-government/">राज्य

सरकार के खिलाफ प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने किया हंगामा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही