Search

 
 
 

रामगढ़ : मुक्केबाज ऐशानी कुमारी को भाकपा माले ने किया सम्मानित

 
Ramgarh : भाकपा माले प्रखंड कमेटी के द्वारा नया नगर बरकाकाना 2 नंबर गेट कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. यह आयोजन मुक्केबाज ऐशानी कुमारी के लिए किया गया था. ऐशानी कुमारी दीपक गोप की पुत्री है. मिली जानकारी के अनुसार ऐशानी कुमारी जिला व राज्य स्तर की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने के बाद अब राष्ट्रीय स्तर के अंडर 17 में कांस्य पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया है.

समारोह की अध्यक्षता माले नेत्री नीता बेदी ने किया

सम्मान समारोह की अध्यक्षता माले नेत्री नीता बेदी ने किया. वहीं, संचालन प्रखंड सचिव नरेश बड़ाईक ने किया. सम्मान समारोह में काफी संख्या में लोग मौजूद थे. लोगों ने ऐशानी को माला पहनाकर मिठाई खिलाकर और उपहार देकर सम्मानित किया. मौके पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर शाहनवाज खान उपस्थित थे. उन्होंने शॉल ओढ़ाकर ऐशानी को सम्मानित किया. प्रो खान ने कहा कि हमारे क्षेत्र ही नहीं बल्कि राज्य के लिए भी आज गौरव का दिन है. हमें इस तरह के ऊर्जावान बच्चों का हौसला अफजाई करनी चाहिए. इसके लिए हमें शिक्षा के साथ-साथ आउटडोर खेलकूद के लिए भी बच्चों को प्रेरित करना चाहिए. जो पढ़ाई के साथ- साथ विभिन्न क्षेत्रों में राज्य और देश का नाम रौशन करें. इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से देवानंद गोप, दीपक गोप, श्वेता यादव, नागेश्वर मुंडा, बृजनारायण मुंडा, उमेश गोप राजेंद्र  आदि काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : भागलपुर">https://lagatar.in/sensation-due-to-triple-murder-in-bhagalpur/">भागलपुर

में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी, दामाद और नतिनी को गोली मारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही