Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः पीवीयूएनएल और मुखिया एकादश के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन

Ramgarh: अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को पीवीयूएनएल परियोजना तथा निकटवर्त्ती 11 ग्राम पंचायतों के मुखिया एकादश के बीच हेसला ग्राम के इमली मैदान में मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया. इसमें सभी 11 पंचायतों के मुखिया व पंचायन प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. मुखिया एकादश की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया. पीवीयूएनएल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 90 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाबी पारी खेलने उतरी मुखिया एकादश की टीम ने मात्र 8.2 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान 95 रन बनाकर मैत्री क्रिकेट मैच जीत लिया. इसके पूर्व मैत्री क्रिकेट मैच का उद्धाटन पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविन्द्र कुमार दोनो टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच कैप देकर किया. साथ ही सभी 11 पंचायतों के मुखियाओं को शॉल देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान ग्रामों मे खेल के उचित विकास हेतु सभी पंचायतों को पूर्ण खेल किट (क्रिकेट, फुटवॉल, कैरम व वॉलीवाल कीट) भी पीवीयूएनएल के द्वारा प्रदान किया गया. मौके पर रविंद्र कुमार ने कहा कि कंपनी अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करता है जो आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए कंपनी प्रबंधन हर संभव सहयोग करती रहेगी. मौके पर नीरज कुमार रॉय मा.सं. ने हेसला, कटिया, कोटो, जयनगर, बलकुदरा, सांकूल, लबगा, पतरातू, पंचमंदीर, साहकलोनी हनुमानगढी के सभी मुखियागण पंचायत प्रतिनिधि व ग्राम वासियों को खेल में हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद कहा. इसे भी पढ़ें- जगरनाथ">https://lagatar.in/mourning-meeting-on-the-death-of-jagarnath-mahato-many-news-of-ramgarh-district-including-meeting-regarding-mahachandi-yagya/">जगरनाथ

महतो के निधन पर शोकसभा, महाचंडी यज्ञ को लेकर बैठक समेत रामगढ़ जिले की कई खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही