Ranchi/Ramgarh : आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले ही रामगढ़ पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. एसपी अजय कुमार ने सोमवार को एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के इफिको कॉलोनी गेट के आस-पास एक व्यक्ति देसी कट्टा रखकर घुम रहा है. वह छिनतई और बाइक चोरी जैसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में है. इसके बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए महेंद्र ठाकुर नाम के अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से पुलिस ने एक हथियार भी बरामद किया है. पकड़े गये अपराधी ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि वह बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद आदि क्षेत्रों में अपने सहयोगियों के साथ छिनतई और बाइक चोरी जैसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है. पिछले आठ दिनों से वह रामगढ़ क्षेत्र में आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहा था.
रामगढ़ : अपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Last Updated: Nov 25, 2024 12:00 AM (IST)