Search

 
 
 

रामगढ़: अपराधियों ने की CCL कर्मी की हत्या, लाखों का सामान लेकर फरार

 
Ramgarh: रामगढ़ जिला का सीमावर्ती क्षेत्र उरीमारी चेकपोस्ट कॉलोनी स्थित सीसीएल कर्मी यशोदा देवी की बुधवार सुबह अपराधियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना में यशोदा देवी का बेटा राहुल कुमार भी घायल हुआ है. हमलावरों ने घटना को अंजाम देने के बाद घर में रखे जेवरात सहित नगद रुपए लेकर फरार हो गये. घायल राहुल कुमार ने बताया कि पहले भी मुझ पर जानलेवा हमला हुआ था. अपराधियों ने सुबह तकरीबन 3 बजे मेरी मां यशोदा देवी की हत्या कर दी. साथ ही लाखों के सामान लेकर फरार हो गये. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-324.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> यशोदा देवी सीसीएल उरीमारी वर्कशॉप में कार्यरत थी. 2 मई को बेटे राहुल कुमार की शादी थी. इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने उरीमारी चेक पोस्ट को जाम कर दिया है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. इसे भी पढ़ें: अमेजन">https://lagatar.in/citadel-2-to-release-on-april-28-on-amazon-prime-video/">अमेजन

प्राइम वीडियो पर 28 अप्रैल को रिलीज होगी ‘सिटाडेल 2’
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही