Search

 
 
 

रामगढ़ : LIC कार्यालय से अपराधियों ने लूटे 30 लाख रुपए

 
Ramgarh: रामगढ़ शहर में दिनदहाड़े मंगलवार को लुटेरों ने हथियार के बल पर एलआईसी कार्यालय से 30 लाख रुपए लूट लिये. एलआईसी में जमा इस रकम को बैंक में डालने के लिए सुरक्षाकर्मी ले जा रहे थे. इसी दौरान हथियारबंद अपराधियों ने उन पर हमला किया और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए. 2 बाइक पर सवार 5 नकाबपोश अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने सुरक्षाकर्मियों से रुपयों से भरा बैग छीनते हुए उन पर गोलियां चला दी. गोली सुरक्षाकर्मी ददन कुमार सिंह के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गये. इस दौरान अपराधियों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की. वहीं गंभीर हालत में सुरक्षा कर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार महतो मामले की जांच में जुट गये हैं. इसे भी पढ़ें: नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-two-days-before-the-marriage-the-young-man-hanged/">नोवामुंडी

: शादी से दो दिन पहले युवक ने लगाई फांसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही