Search

 
 
 

रामगढ़ : रजरप्पा मंदिर में उमड़ी भीड़, सैकड़ों बच्चों का हुआ मुंडन संस्कार

मुंडन का विशेष मुर्हूत होने के कारण श्रद्धालु अहले सुबह से ही मां भगवती के दरबार में पहुंचने लगे थे. राज्य के कई जगहों से पहुंचे लोगों ने मुंडनशाला में अपने छोटे-छोटे बच्चों का मुंडन करवाया.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर में बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. मंदिर में सैकड़ों बच्चों का मुंडन संस्कार किया गया. मुंडन का विशेष मुर्हूत होने के कारण श्रद्धालु अहले सुबह से ही मां भगवती के दरबार में पहुंचने लगे थे. राज्य के कई जगहों से पहुंचे लोगों ने मुंडनशाला में अपने छोटे-छोटे बच्चों का मुंडन करवाया. मां छिन्नमस्तिका के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. भीड़ मुख्य मंदिर होते हुए स्टैंड से ऊपर तक जा पहुंची थी.

अहले सुबह से ही लोगों का मंदिर पहुंचने का दौर शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रहा. मुंडन समारोह में शामिल होने आए श्रद्धालु दामोदर व भैरवी नदी के संगम स्थल में स्नान कर मां भगवती की पूजा-अर्चना के लिए हाथ में प्रसाद की थाली लेकर घंटों लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए. मंदिर में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही