Search

 
 
 

रामगढ़ः छिन्नमस्तिका मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, सैकड़ों बच्चों का हुआ मुंडन संस्कार

मुंडन का विशेष मुर्हूत होने के कारण श्रद्धालु अहले सुबह से ही मां भगवती के दरबार में पहुंचने लगे थे. राज्य के कई जगहों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मुंडनशाला में अपने छोटे-छोटे बच्चों का मुंडन करवाया.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मुंडन का विशेष मुर्हूत होने के कारण श्रद्धालु अहले सुबह से ही मां भगवती के दरबार में पहुंचने लगे थे. राज्य के कई जगहों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मुंडनशाला में अपने छोटे-छोटे बच्चों का मुंडन करवाया. भीड़ की वजह से माता रानी के दरबार में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. भीड़ मुख्य मंदिर होते हुए स्टैंड से ऊपर तक जा पहुंची थी.


वैसे तो मां छिन्नमस्तिका मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ सालों भर रहती है, लेकिन विशेष मौकों पर भीड़ ज्यादा हो जाती है. शुक्रवार को अहले सुबह से ही लोगों का रजरप्पा मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रही. चूल-मुंडन समारोह में शामिल होने आए श्रद्धालु दामोदर व भैरवी नदी के संगम स्थल पर स्नान कर मां भगवती की पूजा-अर्चना के लिए हाथ में प्रसाद की थाली लेकर घंटों लंबी कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए.


इस दौरान यहां बड़ी संख्या में बकरों की बलि भी दी गई. मुंडन मुहूर्त को देखते हुए मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने विशेष व्यवस्था की थी. ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो सके.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही