Search

 
 
 

रामगढ़ : पैसे की लालच में बेटी की हत्या, परिजन व ग्रामीणों के दबाव पर सगे पिता व सौतेली मां हिरासत में

 
  • 13 जनवरी को फंदे से लटका मिला था युवती का शव
  • पुत्र ने दोनों आरोपियों पर लगाया था हत्या का आरोप
Ramgarh : जिले के भदानीनगर थाना क्षेत्र के चिकोर में मां-बेटी का रिश्ता तार-तार होने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक सगे पिता और सौतेली मां ने मिलकर फिक्स डिपॉजिट के 12 लाख रुपये को हड़पने की नीयत से बेटी खुशी कुमारी की हत्या कर दी. मृतका के भाई साहिल कुमार ने बताया कि सौतेली मां के द्वारा खुशी को हमेशा प्रताड़ित किया जाता था. मृतका के भाई ने सगे पिता सुनील महतो और सौतेली मां पूनम देवी पर आरोप लगाया है कि दोनों ने मिलकर पहले गला दबा कर खुशी की हत्या कर दी. इसके बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका दिया. इस संबंध में परिजनों ने मृतका के पिता और सौतेली मां के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इधर, आरोपी सुनील महतो और पूनम देवी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीण सोमवार को भदानीगर थाना पहुंचे. इस दौरान ग्रामीणों ने थाना गेट के सामने घंटों नारेबाजी की और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की. इसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मृतका खुशी की सौतेली मां पूनम देवी और पिता सुनील महतो को हिरासत में ले लिया. बता दें कि विगत 13 जनवरी को खुशी का शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया था. इस मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही थी. खुशी के भाई यशवंत ने बताया कि मेरी बहन खुशी कुमारी का कत्ल किया गया है. उसकी बहन के बैंक खाते में 6 लाख रुपये फिक्स डिपॉजिट थे, जो कि दो महीने बाद पूरा होने वाला था और फिर खुशी को 12 लाख रुपये मिलने वाले थे. पिता और सौतेली मां की नजर इसी पैसे पर गड़ी हुई थी. इसी को लेकर दोनों ने मिल कर खुशी की हत्या कर दी. इसे भी पढ़ें : हैदरनगर">https://lagatar.in/mob-lynching-of-three-youths-from-hydernagar-in-aurangabad/">हैदरनगर

के तीन युवकों की औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही