Search

 
 
 

रामगढ़ : शानदार प्रदर्शन करने वाले डीएवी बरकाकाना के छात्र सम्मानित

 
Ramgarh: डीएवी बरकाकाना में 12वीं और 10वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया. इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि भविष्य में आप सभी जहां भी जाएंगे, वहां का वातावरण यहां से बिल्कुल अलग होगा. आपको भटकने के बजाय अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना होगा. लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कई बार गिरना उठना पड़ सकता है, किन्तु आप अपने लक्ष्य से कभी भी विचलित न हों. समारोह में सभी सफल छात्रों को प्राचार्य ने माला पहनाकर शुभकामना दी. 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उमर फारूक ने विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया. वहीं नेहा कुमारी ने 95.6, अदिति श्री ने 95.4 अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया. इस वर्ष विद्यालय से 134 बच्चे बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे. जिनमें 28 बच्चों ने 90 प्रतिशत से उपर, 40 बच्चों ने 80 प्रतिशत से उपर, 32 बच्चों ने 70 प्रतिशत से उपर और 20 बच्चे ने 60 प्रतिशत से उपर अंक प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/notification-issued-for-transfer-posting-of-13-district-and-sessions-judges-of-jharkhand/">झारखंड

के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की अधिसूचना जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही