Search

 
 
 

रामगढ़ : डीएवी के छात्रों ने लेप्रोसी कॉलोनी में अनाज का किया वितरण

 
डीएवी बरकाकाना के बच्चों ने 75 परिवारों के बीच चावल, दाल और आलू का किया वितरण Ramgarh:  डीएवी बरकाकाना में प्रयास के तहत समाजसेवा एक प्रमुख कार्य रहा है. डीएवी बरकाकाना के बच्चों ने लेप्रोसी कॉलोनी में 75 परिवारों के बीच चावल, दाल एवं आलू बांटे. बच्चों ने इन परिवारों के लिए घर में बनाया हुआ एक वक्त का भोजन भी लेकर आये थे. वहां जाकर बच्चों ने यह अनुभव किया कि समाज में दबे-कुचले लोगों के लिए आगे बढ़कर कार्य करना कितना महत्वपूर्ण है. विद्यालय के प्राचार्या सह क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. उर्मिला सिंह ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं, दूसरों के लिए जीना ही जिंदगी है. बच्चों ने कदम से कदम मिलाकर चलने का कार्य किया. इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने जलाराम बापा शिव हनुमान मंदिर में खाद्य सामग्री प्रदान किया. साथ ही जरूरतमंदो को खाना खिलाया. इसे भी पढ़ें-लोबिन">https://lagatar.in/lobin-and-sita-should-be-made-ministers-make-a-minister-from-dalit-class-also-vijay-shankar-nayak/">लोबिन

और सीता को बनाया जाये मंत्री, दलित वर्ग से भी बनाएं एक मंत्री : विजय शंकर नायक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही