Search

 
 
 

रामगढ़ : प्रसव पूर्व जांच की धीमी गति पर डीसी ने जताया असंतोष

 
आकांक्षी जिला कार्यक्रम की बैठक में की विभागवार समीक्षा विद्यालयों में शौचालयों का नियमित संचालन का दिया निर्देश Ramgarh : समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में नीति आयोग अंतर्गत आकांक्षी जिला कार्यक्रम की बैठक हुई. इस दौरान पीरामल फाउंडेशन के जिला लीड सिल्वेस्टर टोपनो ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में चल रहे कार्यों, विगत माह की डेल्टा रैंकिंग व विभिन्न सूचकांकों में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों सहित अन्य जानकारियां दी. बैठक में गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व जांच व टीएचआर वितरण के कार्यों की धीमी गति पर उपायुक्त ने असंतोष जताया. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शत प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करते हुए ससमय सभी प्रसव पूर्व जांच सुनिश्चित करने हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया. इसके लिए स्वास्थ्य सहियाओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने कहा गया. इसे भी पढ़ें :रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-roshan-sao-murder-case-revealed-3-arrested/">रामगढ़

: रौशन साव हत्याकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार

डीसी ने स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की

वहीं, विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं से संबंधित सूचकांकों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि जब तक विद्यालयों में शौचालयों का नियमित संचालन नहीं होगा, तब तक हम ड्रापआउट होने वाले बच्चों की संख्या को कम नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा पंचायत भवनों में इंटरनेट कनेक्शन सहित आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत चिन्हित अन्य सूचकांकों की विभागवार समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए गए. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-double-murder-lalpur-police-station-in-charge-and-morhabadi-top-in-charge-suspended/">रांची

डबल मर्डर: लालपुर थाना प्रभारी और मोरहाबादी टीओपी प्रभारी सस्पेंड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही