Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : डीसी ने नियमित जलापूर्ति करने का दिया निर्देश

Ramgarh: गर्मी के मौसम में रामगढ़ जिले के सभी क्षेत्रों में सरकारी जलापूर्ति योजनाओं के माध्यम से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है. सोमवार को उपयुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक हुई जिसमें क्षेत्रवार जलापूर्ति योजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई. मौके पर उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, अन्य अधिकारियों तथा ऑपरेशनल एंड मेंटेनेंस के तहत चिन्हित सभी संवेदकों को बेहद गंभीरता पूर्वक कार्य करते हुए आमजनों तक जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त ने वैसी जलापूर्ति योजनाओं, जिनमें पाइप लाइन तो बिछाया गया है लेकिन अब तक कभी भी पानी नहीं गया है, उन्हें चिन्हित कर तत्काल रूप से उनके संवेदकों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने वैसी जालापूर्ति योजनाएं, जो वर्तमान में किसी कारणवश कार्य नहीं कर रही है, उन सभी को तत्काल रूप से ठीक करते हुए रविवार तक प्रत्येक का कार्य करना सुनिश्चित करने को कहा. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-strategy-made-for-the-success-of-injustice-ulgulan-rally-in-petarwar/">बोकारो

: पेटरवार में अन्याय उलगुलान रैली की सफलता को लेकर बनी रणनीति

डीसी ने काम में तेजी लाने का दिया निर्देश

जिले वासियों को नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा प्रभावी तरीके से सभी जलापूर्ति योजनाओं का संचालन सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त ने नजारत उपसमाहर्ता रविंद्र कुमार गुप्ता को तत्काल रूप से जिले के अलग-अलग पंचायतों में टोलावार पंचायत सचिव/ रोजगार सेवकों की प्रति नियुक्ति करने से संबंधित आदेश निकालने का निर्देश दिया. वहीं उन्होंने जलापूर्ति योजनाओं के नियमित कार्य करने को लेकर किए जाने वाले सर्वे से संबंधित प्रारूप भी तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने इस कार्य के लिए वरीय पदाधिकारी के रूप में उप विकास आयुक्त को नामित किया. जलापूर्ति योजनाओं के नियमित कार्य करने हेतु किए जाने वाले सर्वे का कार्य उपायुक्त ने तीव्र गति से करने एवं दो दिनों के अंदर किसी भी हाल में सर्वे पूर्ण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने गुरुवार के उपरांत अधिकारियों को किए गए सर्वे को क्रॉस चेक कर वर्तमान स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-manifesto-created-panic-in-bjp-pm-also-in-panic-rajesh-thakur/">कांग्रेस

के घोषणा पत्र से भाजपा में मची खलबली, पीएम भी बौखलाहट में- राजेश ठाकुर

समस्याओं को तत्काल दूर करने का निर्देश

जिले के अलग-अलग क्षेत्र में संचालित जलापूर्ति योजनाओं में आ रही समस्याओं अथवा किसी कारणवश किसी जिला पूर्ति योजना के कार्य नहीं करने से संबंधित सूचना प्राप्त करने एवं तत्काल रूप से उसे ठीक करने को लेकर उपायुक्त ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉक्टर प्रभात शंकर को तत्काल रूप से संबंधित जलापूर्ति योजना के ऑपरेशनल एंड मेंटेनेंस संचालक एवं ऑपरेशनल एंड मेंटेनेंस संचालक द्वारा कार्य नहीं किए जाने पर संबंधित अधिकारी का नंबर तत्काल रूप से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अखबारों में प्रकाशित करने तथा सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यम से उनका व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही