गोलू वर्मा और अनिल यादव को लगानी होगी हाजिरी, रामगढ़ उपायुक्त के न्यायालय ने जारी किया आदेश Ramgarh: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के न्यायालय ने दो अपराधियों गोलू कुमार वर्मा और अनिल यादव उर्फ अनिल कुमार यादव को आगामी छह महीने तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे रामगढ़ थाना प्रभारी के समक्ष हाजिरी लगाने का आदेश दिया है. साथ ही अगर इनके पास कोई लाइसेंसी हथियार है, तो उसे स्थानीय थाने में अविलंब जमा करने को कहा है. आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. आदेश की अवमानना अथवा उल्लंघन करने पर सुसंगत धाराओं के तहत दंडित किया जाएगा. गौरतलब हो कि रामगढ़ थाना चौक निवासी गोलू कुमार वर्मा और रामगढ़ बंगाली टोला निवासी अनिल यादव के जेल से छूटकर आने के बाद इनकी आपराधिक गतिविधियों बढ़ गई थी. इसके बाद दोनों को जिला बदर कर दिया गया था. इसके बाद भी दोनों अपराधियों की जिले में अवांछित रूप से प्रवेश करने तथा विभिन्न स्रोतों से खबर भिजवा कर या खुद जाकर लेवी के लिए भयभीत करने में शामिल रहा. वाद के गवाहों व वादी को डराने-धमकाने की संभावना को देखते हुए दोनों की गतिविधियों पर प्रतिदिन निगरानी रखने का आदेश जारी किया गया है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-due-to-chhath-festival-water-will-be-released-from-chandil-dam-at-9-am-warning-of-vigilance/">जमशेदपुर
: छठ महापर्व को लेकर चांडिल बांध से सुबह 9 बजे छोड़ा जायेगा पानी, सतर्कता की चेतावनी [wpse_comments_template]
: छठ महापर्व को लेकर चांडिल बांध से सुबह 9 बजे छोड़ा जायेगा पानी, सतर्कता की चेतावनी [wpse_comments_template]
Leave a Comment