Search

 
 
 

रामगढ़ : पीएम जनमन योजना को लेकर डीसी ने की बैठक

 
Ramgarh: पीएम जनमन योजना के तहत मंगलवार को उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक हुई. इस दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी निशा कुमारी सिंह ने योजना के उद्देश्यों, चिन्हित विभिन्न सूचकांकों एवं रामगढ़ जिले में पीवीटीजी से संबंधित ग्रामवार बेसलाइन सर्वे रिपोर्ट की जानकारी दी. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को पीएम जनमन योजना के तहत चिह्नित सूचकांकों के अंतर्गत पीवीटीजी समूह के परिवारों को पीएम आवास योजना, पीएम ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समग्र शिक्षा अभियान, जल जीवन मिशन, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत लाभान्वित करने को लेकर निर्देश दिए. साथ ही पीवीटीजी समूह के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने हेतु शिविर आयोजित करने को भी कहा. बैठक में डीडीसी, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, डीएसडब्ल्यूओ, डीईओ उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-criminals-fired-on-the-car-panic/">रामगढ़

: अपराधियों ने कार पर की फायरिंग, दहशत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही