Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: DC ने पीएम मत्स्य संपदा योजना को लेकर की बैठक

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: डीसी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई. डीसी ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को लेकर बैठक की. बैठक में जिला मत्स्य पदाधिकारी मनोज कुमार ठाकुर ने डीसी सहित अन्य सदस्यों और अधिकारियों को योजना की जानकारी दी. पदाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत सक्रिय मछुआरों को सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिलेगा. मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत मृत्यु या पूर्ण स्थाई अपंगता की स्थिति में बीमित को या उनके वैध आश्रित को 5 लाख रुपए का भुगतान बीमा कंपनी द्वारा किया जाएगा. वहीं आंशिक स्थाई अपंगता की स्थिति में ढाई लाख और 25 हजार रुपए तक का अस्पताल खर्च का भुगतान किया जाएगा. इस योजना के लिए प्रति मछुआरा प्रतिवर्ष प्रीमियम की दर 72.44 रुपया निर्धारित है. इस राशि में केंद्र का अंशदान 60% और राज्य सरकार का अंशदान 40% है. इस बीमा योजना के लिए लाभुकों से कोई भी अंशदान नहीं लिया जाएगा. इस योजना के तहत 18 वर्ष से 70 वर्ष आयु वर्ग के राज्य के वैसे सभी सक्रिय मछुआरे लाभान्वित होंगे, जो किसी भी निबंधित मत्स्य जीवी सहयोग समिति या मत्स्य जीवी स्वावलंबी समिति के सदस्य हैं. इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-shramik-yojana-63493-job-cards-issued-so-far-in-50-municipalities-increasing-confidence-among-workers/">मुख्यमंत्री

श्रमिक योजना : 50 नगर निकायों में अब तक 63,493 जॉब कार्ड जारी, श्रमिकों में बढ़ रहा आत्मविश्वास
पदाधिकारी ने कहा कि इसके अलावा वैसे सक्रिय मछुआरे जो जिला स्तर, प्रमंडल स्तर या राज्य स्तर पर मत्स्य विभाग से सम्बद्ध मत्स्य कृषक, मत्स्य विक्रेता, मत्स्य बीज उत्पादक, मत्स्य श्रमिक, मछली पकड़ने वाले, केज मत्स्य मित्र, मत्स्य मित्रों या मत्स्य पालन से संबंधित गतिविधियों से सीधे तौर पर शामिल हैं, उनके लाभुकों को भी लाभ मिलेगा. कहा कि सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत रामगढ़ जिला के 6800 मछुआरे बीमित हैं. वर्तमान में मत्स्य जीवी सहयोग समितियों के सदस्यों की संख्या में वृद्धि के बाद वित्तीय वर्ष 2022-23 में 6999 सक्रिय मछुआरों के बीमा की सूची तैयार की गई है. बैठक के दौरान डीसी ने समिति के सदस्यों के साथ सूची पर चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिया. उन्होंने योजना का लाभ देने के उद्देश्य से संबंधित सूची को राज्य स्तर पर भेजने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें- अंजुमन">https://lagatar.in/anjumans-appeal-offer-friday-prayers-in-your-area/">अंजुमन

की अपील: अपने इलाके में अदा करें जुमे की नमाज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही