Search

 
 
 

रामगढ़: PVUNL पावर प्लांट चालू करने को लेकर डीसी ने की बैठक

 
Ramgarh: रामगढ़ जिला अंतर्गत पतरातू प्रखंड में पीवीयूएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर रसदा ग्राम के निवासियों की उपस्थिति में सोमवार को उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आयोजन किया गया. बैठक के दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त द्वारा पतरातू प्रखंड में पीवीवीएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर आ रही समस्याओं से सभी को अवगत कराया गया. इस दौरान भूअर्जन, मुआवजा भुगतान, नौकरी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर पीवीयूएनएल के अधिकारियों एवं रसदा ग्राम के निवासियों के साथ चर्चा की गई. मौके पर रसदा ग्राम के निवासियों द्वारा अपने पक्ष को सभी के समक्ष रखा गया. जिस पर उपायुक्त एवं पीवीयूएनएल के अधिकारियों द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गयी. साथ ही प्लांट चालू करने को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर परिचर्चा के क्रम में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. बैठक के दौरान अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – मल्लिकार्जुन">https://lagatar.in/mallikarjun-kharge-said-photo-identity-cards-are-being-copied-election-commission-is-not-responding/">मल्लिकार्जुन

खड़गे ने सदन में कहा, मतदाता फोटो पहचान पत्र की नकल हो रही है, चुनाव आयोग जवाब नहीं दे रहा….
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही