Search

 
 
 

रामगढ़ : मतदान केंद्रों के रेशनेलाइजेशन को लेकर डीसी ने की बैठक

 
Ramgarh : मतदान केंद्रों के रेशनेलाइजेशन को लेकर बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने बैठक की. बैठक के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने वर्तमान में 22 बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र एवं 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्रों के रेशनेलाइजेशन से संबंधित प्रस्ताव की जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने वैसे मतदान केंद्रों जिनका नाम वर्तमान में बदल गया हो, विभिन्न मतदान केंद्रों जहां वर्तमान में मतदाताओं की संख्या काफी कम हो और उन मतदान केंद्रों को नजदीकी मतदान केंद्र के साथ मर्ज करने आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. उपायुक्त ने उपरोक्त प्रस्ताव पर बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-continues-stay-on-pest-action-against-mp-nishikant-dubey-and-mla-deepika/">झारखंड

हाईकोर्ट से MP निशिकांत दुबे और MLA दीपिका खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी

मौके पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और पदाधिकारी रहे मौजूद

डीसी ने इसी क्रम में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी उनके क्षेत्रों में मतदान केंद्रों के रेशनेलाइजेशन से संबंधित प्रस्ताव उपलब्ध कराने की अपील की. बैठक में निर्वाची पदाधिकारी 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी 22 बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र सह भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :पलामू">https://lagatar.in/palamu-a-group-of-devotees-left-by-bike-for-kanyakumari-darshan/">पलामू

: कन्याकुमारी दर्शन के लिए बाइक से निकली भक्तों की टोली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही