Search

 
 
 

रामगढ़: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से DC ने की बैठक, दिये निर्देश

 
Ramgarh: डीसी माधवी मिश्रा ने गुरुवार को सर्वजन पेंशन योजना को लेकर बैठक की. डीसी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर 8 जून से 8 जुलाई तक चल रहे अभियान के दौरान किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. बैठक में डीसी ने प्रखंड वार प्रखंड विकास पदाधिकारियों से निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली. डीसी ने कहा कि 8 जुलाई तक लक्ष्य पूरा करना है. इसके लिए जरूरी है कि आप सभी कार्यों को गंभीरतापूर्वक करें. कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से डीसी ने सभी बीडीओ को जनप्रतिनिधियों एवं बीएलओ और बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को महिला सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी सेविका व सहायिकाओं के साथ बैठक करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-  मोदी">https://lagatar.in/presidential-candidate-draupadi-murmu-meets-modi-and-shah/">मोदी

और शाह से मिलीं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू
इस दौरान DC ने बीएलओ, आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के माध्यम से सर्वे कराते हुए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश दिया. डीसी ने सभी बीडीओ से निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तैयार की गई उनके कार्य योजना की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने और भी प्रभावी तरीके से कार्य पूरा करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें- महाराष्‍ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-crisis-deputy-speaker-said-doubts-on-34-names-of-eknath-shinde-mlas-will-have-to-be-called-in-front-decision-will-be-taken-in-a-day-or-two/">महाराष्‍ट्र

संकट : डेप्युटी स्‍पीकर ने कहा, एकनाथ शिंदे के 34 नामों पर संशय, विधायकों को सामने बुलाना पड़ेगा, एक दो दिन में फैसला हो जायेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही