Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: DC ने जलापूर्ति को लेकर की बैठक, दिये निर्देश

Advertisement
Advertisement
Durvej Alam Ramgarh: उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा ने गुरुवार को समाहरणालय में बैठक किया. गर्मी के मौसम को देखते हुए जिलेवासियों को जलापूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर बैठक किया गया. बैठक में उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल राजेश रंजन से ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के दौरान जलापूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली. कार्यपालक अभियंता ने उपायुक्त को जानकारी दी की सभी ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन किया गया है. इसे भी पढ़ें-   पंजाब">https://lagatar.in/punjab-chief-minister-mann-met-pm-modi-demanded-a-special-package-of-one-lakh-crores-said-punjab-has-a-loan-of-3-lakh-crores/">पंजाब

के मुख्यमंत्री मान पीएम मोदी से मिले, एक लाख करोड़ का स्पेशल पैकेज मांगा, कहा, पंजाब पर 3 लाख करोड़ का कर्ज   
DC ने कार्यपालक अभियंता सहित अन्य अधिकारियों को कंट्रोल रूम में प्राप्त हो रही शिकायतों व विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही जलापूर्ति योजनाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेने एवं उन पर त्वरित कार्य करते हुए उन्हें निष्पादित करने का निर्देश दिया. वहीं उपायुक्त ने कंट्रोल रूम के फोन नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने वैसे लोग, जो जलापूर्ति कनेक्शन में मोटर लगाकर पानी ले रहे हैं, उनके विरुद्ध जांच अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-   राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-attack-pm-modi-did-nothing-for-kovid-victims-industries-and-poor-tweeted-pm-does-not-care/">राहुल

गांधी का हल्ला बोल, पीएम मोदी ने कोविड पीड़ितों, उद्योगों और गरीबों के लिए कुछ नहीं किया, ट्वीट किया, पीएम डज नॉट केयर…   
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही