Search

 
 
 

रामगढ़ : राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ डीसी ने की बैठक

 
Ramgarh: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सहित बैठक में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को लोकसभा चुनाव को लेकर 22 बड़कागांव और 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्रों के नाम में परिवर्तन तथा मतदान केंद्रों के भवन में परिवर्तन के बारे में बताया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के साथ मतदान केंद्रों तथा मतदान केंद्रों के भवन को परिवर्तित करने संबंधित मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय लिये. साथ ही उपायुक्त ने आगामी लोकसभा आम निर्वाचन के स्वच्छ, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान पर जोर दिया. इस दौरान आदर्श आचार संहिता के विभिन्न प्रावधानों आदि की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-criminals-shot-electrician-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में अपराधियों ने इलेक्ट्रीशियन को मारी गोली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही