Search

 
 
 

रामगढ़ः डीसी ने बूथ रेशनलाइजेशन पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

डीसी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बूथ से संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा की. बैठक में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत की गई तैयारियों पर भी चर्चा की गई.
 

Ramgarh : रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने शुक्रवार को समाहरणालय सभा कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि निर्वाचन आयोग व मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग झारखंड के निर्देशानुसार रेशनलाइजेशन ऑफ पोलिंग स्टेशन के तहत 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों को बांटकर एक और नया बूथ का निर्माण किया जाना है. इस दौरान डीसी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बूथ से संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा की.


 बैठक में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत की गई तैयारियों पर भी चर्चा की गई. राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इसमें योगदान सुनिश्चित करने की अपील की गई. बैठक में रामगढ़ एसडीओ, भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित अन्य अधिकारी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही