Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : डीसी ने की समीक्षा बैठक, काम में तेजी लाने का निर्देश

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण, जल जीवन मिशन एवं विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने सर्वप्रथम पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के संबंध में अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की. मौके पर कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अनिल गुप्ता एवं यूनिसेफ के सहयोगी संस्था के निर्भय कुमार द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से रामगढ़ जिला अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्रों में मल्टी विलेज स्कीम, सिंगल विलेज स्कीम, ओडीएफ प्लस आदि के तहत हो रहे कार्यों की जानकारी दी गई. बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के द्वारा उपायुक्त को जिले के कुछ एक क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के द्वारा जलापूर्ति योजना के पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त करने से संबंधित मामले की जानकारी दी गयी. इस संबंध में उपायुक्त ने जलापूर्ति सहित एसेंशियल सर्विसेज के अंतर्गत आने वाले किसी भी मामले में तत्काल रूप से प्राथमिकी दर्ज कराने सहित अन्य कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-सबसे">https://lagatar.in/electoral-bonds-are-the-biggest-scam-bjp-got-rich-ramendra-kumar/">सबसे

बड़ा घपला चुनावी बांड, बीजेपी हुई मालामाल : रमेन्द्र कुमार

कार्य प्रगति की समीक्षा करें : उपायुक्त

वहीं उपायुक्त ने जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित सभी जलापूर्ति योजनाओं का नियमित रूप से कार्य करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. ओडीएफ प्लस कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने गांवों को ओडीएफ प्लस के तहत रेटिंग दिलाने के लिए सामुदायिक कार्य योजना सोकपीट, नाडेप, वर्मी कंपोस्ट, कंपोस्ट पिट, प्लास्टिक कलेक्शन प्वाइंट व भस्मक निर्मित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए. इस संबंध में उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को नियमित रूप से बैठक आयोजित कर कार्य प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया. जल जीवन मिशन के तहत जिले में चिन्हित कुल 141639 घरों को नल के माध्यम से जल उपलब्ध कराने के तहत अब तक हुए कार्यों की समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल में उपायुक्त को जानकारी दी कि अब तक कुल 97857 घरों को जलापूर्ति कनेक्शन उपलब्ध करा दिया गया है. वहीं शेष कार्यों को पूर्ण करने के लिए तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है. साथ ही मल्टी विलेज स्कीम के तहत हो रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पतरातू प्रखंड में बारुघुटु मल्टी विलेज स्कीम, ऊरलूंग मल्टी विलेज स्कीम एवं पतरातू सेंसस टाउन मल्टी विलेज स्कीम का कार्य निर्माणाधीन है. आगामी गर्मी के मौसम के मद्देनजर उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चापानलों का कार्य करना सुनिश्चित करने एवं किसी भी क्षेत्र से चापानल खराब होने संबंधित कोई सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-चंपाई">https://lagatar.in/champai-government-division-of-departments-among-ministers-know-who-is-responsible-for-which-department/">चंपाई

सरकार : मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, जानिये किसके जिम्मे कौन विभाग

सरकारी भवनों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश

जबकि विद्युत आपूर्ति कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल रामगढ़ एवं कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल कुज्जु को उनके उनके क्षेत्रों में विद्यालयों सहित अन्य सरकारी भवनों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. इसके साथ ही उपायुक्त ने विभिन्न क्षेत्रों से विद्युत आपूर्ति को लेकर कोई भी शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल रूप से करवाई करने का निर्देश दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही