Search

 
 
 

रामगढ़ : डीसी ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की समीक्षा की

 
Ramgarh:  मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना को लेकर उपायुक्त चंदन कुमार ने समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी से मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत पूर्व में लाभुकों को दिए गए लाभ एवं वर्तमान में लाभ लेने हेतु प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत कुल 291 आवेदन प्राप्त है, जिसमें निगम द्वारा 188 आवेदनों की स्वीकृति अब तक दी गई है. वहीं 45 लाभुकों को प्रथम किस्त का भुगतान भी किया गया. मौके पर उपायुक्त ने लाभुकों को लाभ देने के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये. साथ ही उपायुक्त ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के भौतिक सत्यापन में तीव्र गति से कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कृपाल कश्यप समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-remained-cloudy-throughout-the-day-it-rained-in-the-evening-kankani-increased/">रांची

में दिनभर छाए रहे बादल, शाम में हुई बारिश, बढ़ी कनकनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही