Search

 
 
 

रामगढ़: DC ने की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, दिये निर्देश

 
Ramgarh: डीसी माधवी मिश्रा ने मंगलवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की. बैठक में चुट्टूपालू घाटी और पटेल चौक के पास हो रही दुर्घटनाओं पर विचार हुआ. डीसी ने जिला परिवहन पदाधिकारी और एनएचएआई के पदाधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों के साथ दुर्घटनाओं के कारण और दुर्घटनाओं को कम करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की. डीसी ने डीटीओ को एनएचएआई के पदाधिकारियों और विद्युत प्रमंडल रामगढ़ के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से चुट्टूपालू घाटी और पटेल चौक का निरीक्षण कर दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से उठाए जाने वाले कदमों, लगाए जाने वाले लाइट और दूर तक दिखने वाले साइनेज की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-  पूजा">https://lagatar.in/ed-files-chargesheet-against-pooja-singhal-abhishek-jha-suman-kumar-ram-vinod-singh-rajendra-jain-jai-kishore-chaudhary-and-shashi-prakash/">पूजा

सिंघल,अभिषेक झा, सुमन कुमार, राम विनोद सिंह,राजेंद्र जैन, जय किशोर चौधरी और शशि प्रकाश के खिलाफ ED ने दाखिल किया चार्जशीट
DC ने एनएचएआई के पदाधिकारियों को वाहन चालकों को सड़क दुर्घटना के प्रति जागरूक करने और आगे खतरा होने से संबंधित जानकारी देने के उद्देश्य से आसपास के पत्थरों पर मार्किंग कर आवश्यक संदेश लिखने का निर्देश दिया. पटेल चौक पर हो रही दुर्घटनाओं को लेकर डीसी और पुलिस अधीक्षक ने पटेल चौक के पास एंबुलेंस सेवा, क्रेन और हाइड्रा की सुविधा रखने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-mahindra-nexgen-launches-scorpio-n-suv-has-strong-features/">रांची:

महिंद्रा नेक्सजेन में स्कार्पियो N SUV लॉन्च, दमदार है फीचर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही