Search

रामगढ़ : डीसी ने की जिलास्तरीय स्वास्थ्य समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधा सुदृढ़ करने पर जोर

Ramgarh :  उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा ने समाहरणालय सभाकक्ष में जिलास्तरीय स्वास्थ्य समिति की बैठक की. इस मौके पर उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आयुष्मान, भारत इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन और 15वें वित्त आयोग के तहत रामगढ़ जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. इस संबंध में सिविल सर्जन रामगढ़ डॉ प्रभात कुमार से विस्तृत जानकारी ली. उपायुक्त ने विभिन्न प्रखंडों में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, स्वास्थ्य उपकेंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, आवश्यकता अनुसार चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर समिति के अन्य सदस्यों के साथ चर्चा की. इसके बाद डीसी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें– लातेहारः">https://lagatar.in/latehar-bjp-district-working-committee-meeting-state-in-charge-laxmikant-was-present/">लातेहारः

बीजेपी जिला कार्यसमिति की हुई बैठक, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत रहे उपस्थित

स्वास्थ्य केंद्रों के औचक निरीक्षण करने का निर्देश

बैठक के दौरान उपायुक्त माधवी मिश्रा ने सिविल सर्जन और अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों को नियमित रूप से जिले के अलग-अलग प्रखंडों में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर लोगों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, डीआरसीएचओ, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, डीपीएम एनएचएम, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, एसएमपीओ समेत कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-356th-prakash-parv-of-guru-gobind-singh-celebrated-with-enthusiasm/">धनबाद:

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुगोविंद सिंह का 356 वां प्रकाश पर्व
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp