Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : रजरप्पा मंदिर परिसर में यात्री शेड का DC ने किया उद्घाटन

Ramgarh: रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा ने सोमवार को रजरप्पा के मां छिन्नमस्तिका मंदिर में धार्मिक न्यास समिति द्वारा नवनिर्मित यात्री शेड का उद्घाटन किया. इस दौरान डीसी ने यात्री शेड के निर्माण की सराहना करते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी. साथ ही गर्मी के दौरान उन्हें लाइन में नहीं खड़ा होना होगा. डीसी ने सभी श्रद्धालुओं से मंदिर परिसर में साफ सफाई बनाये रखने, मंदिर में दर्शन के दौरान नियमों का पालन करने की अपील की. रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-sudhir-manglesh-becomes-ramgarh-district-secretary-of-congress/">रामगढ़

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उद्घाटन के उपरांत डीसी ने मंदिर में आयोजित भंडारे का शुभारंभ कर श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया. उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, मां छिन्नमस्तिका धार्मिक न्यास समिति के सदस्यों सहित अन्य को मंदिर का सुचारू रूप से संचालन करने व श्रद्धालुओं को विभिन्न मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये. इस दौरान उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी चितरपुर उदय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला संतोष कुमार, अंचल अधिकारी चितरपुर तृप्ति विजय कुजुर, मां छिन्नमस्तिका धार्मिक न्यास समिति के सदस्यों, श्रद्धालुओं सहित अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-people-of-ward-17-demonstrated-at-the-municipal-corporation-office-regarding-the-water-problem/">आदित्यपुर

: वार्ड 17 के लोगों ने पानी की समस्या को लेकर नगर निगम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही