Search

 
 
 

रामगढ़ : डीसी ने नया नगर पूजा पंडाल का किया उद्घाटन समेत 2 खबरें

 
माता के कपाट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ Ramgarh:  बरकाकाना ओपी क्षेत्र में होने वाले सभी दुर्गा पूजा पंडालों के कपाट खुल गये. कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ देखी गई. आकर्षण का केंद्र माने जाने वाले नया नगर बरकाकाना मे उपायुक्त चंदन कुमार ने विधिवत पूजा अर्चना कर माता रानी का कपाट खोला. इसके साथ ही मेला का भी उदघाटन हो गया. इस दौरान उपायुक्त ने सभी श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण तरीके से पूजा का आनमद लेने को कहा. गांधी मैदान में चलंत दुर्गा पूजा का कपाट सहायक मंडल अभियंता परमानंद प्रसाद ने खोला. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-doors-of-the-pandals-are-open-koyalanchal-is-engrossed-in-the-worship-of-maa-durga/">धनबाद

: खुले पंडालों के पट, मां दुर्गा की आराधना में लीन कोयलांचल
दूसरी खबर

मंडई में विधिवत पूजा अर्चना कर स्थापित की गई माता रानी की प्रतिमा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/20rc_m_223_20102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> 101 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा Ramgarh:  सीआईसी बस्ती स्थित मंडई का निर्माण कार्य पूरा हो होने के बाद ग्रामीणों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर माता को स्थापित किया. महिलाओं द्वारा निर्जला उपवास रखकर 101 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई. खड़खड़िया नदी से जल भरकर लाया गया. इस दौरान जय माता रानी की गगन भेदी नारे लगाये गये. मौके पर श्याम बिहारी पाहन, सनियारों बारला, शीला देवी, किरण देवी, प्रीति देवी, मीना देवी, रीता देवी, सरोज देवी, कविता देवी, शीला प्रजापति, नीलम बेदिया, गुड़िया देवी, सुनीता देवी, नीरज बेदिया, रामचंद्र बेदिया, विजय दांगी, भोला महतो, प्रयाग मुंडा, जीतू मुंडा, प्रकाश कुशवाहा, राधे गोप सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-dc-and-ssp-conducted-flag-march-from-albert-ekka-chowk-to-karbala-chowk-regarding-security-during-durga-puja/">रांची

: दुर्गापूजा में सुरक्षा को लेकर डीसी व एसएसपी ने अल्बर्ट एक्का चौक से कर्बला चौक तक किया फ्लैग मार्च
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही